सोमवार, 17 जनवरी 2011

भ्रष्टाचार व घोटालो के साथ देश का विकास ‘‘बनाना कण्ट्री‘‘ के रुप मंे हो रहा है-डा0कौसर हुसैन

बाराबंकी। देश मे भ्रष्टाचार की गंगोत्री मे कांगे्रस व भाजपा गलबहिया डालकर एक साथ स्नान कर रहे है। दोनो के नेतागण मिलकर लाखो करोड़ो रुपये के घोटाले करके देश की अर्थ व्यवस्था को दीमक की तरह चाट रहे है। देश मे कानून अम्बानी व रतन टाटा के पक्ष मे बनाए जा रहे है। इस प्रकार देश का विकास ''बनाना कण्ट्री'' के रुप मे हो रहा है।
 देश में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं महंगायी के विरुद्ध भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित धरना सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला सहसचिव डा0कौसर हुसैन अपने उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे।
 इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे पार्टी के जिला सह सचिव रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि उ0प्र0 सरकार केवल जनता के करो का दुरुपयोग कर रही है आम जनता की समस्याओ से उसका कोई सरोकार नही है सरकार की मुखिया के पास जनता की हर समस्या का रटा रटाया जवाब है कि इसके लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है।
 पार्टी के जिला सचिव का0बृजमोहन वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता में पुलिस का आतंक है पुलिस नार्कोटिक्स ड्रग स्मगलरो की राजनीतिक शाखा से संचालित हो रही है। जनपद में हर जगह घोटाला है जनता की कोई सुनने वाला नही है। कृषि मण्डी समितियां भ्रष्टाचार के अडडे के रुप मे फलफूल रही है।
 पार्टी नेता राम निवास वर्मा ने कहा कि महंगायी के कारण गरीब के घर में उपवास की नौबत आ चुकी है। स्केलो मे खाना बनाने वाले रसोईयो की पगार प्रतिदिन 33 रुपये है प्रदेश सरकार क्या बता सकती है कि इस महंगायी के दौर में 33 रुपये मे किसी का घर चल सकता है।
 धरना सभा में पार्टी नेता उमेश चन्द्र वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो जिला प्रशासन की पोल खोेलने के लिए आगामी 2 फरवरी को विधान सभा पर पार्टी द्वारा एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
 धरने में पार्टी के वरिष्ठ नेता विपत राम दल सिंगार, पुष्पेन्द्र सिंह, कमलेश वर्मा, नीरज वर्मा, अमर सिंह गुडडू प्रधान, रामनरेश , रामलखन यादव, राजेश सिंह, सियाराम, गीरीश चन्द्र, सियावती, दिनेश रावत आदि प्रमुख नेता शामिल रहे। सभा का संचालन किसान सभा अध्यक्ष विनय सिंह द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: