बुधवार, 5 जनवरी 2011

Fwd: थाना बड्डूपुर क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर गृह स्वामी की हत्या की हत्या का अभियोग मामा के विरुद्ध पुत्र ने दर्ज कराया क्षेत्र में दहशत का माहौल





बाराबंकी। जनपद में ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं के क्रम में बीती रात थाना बडूडूपुर क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर में धारदार हथियारों  से लैस बदमाशों ने एक दम्पत्ति पर ताबड़तोड़ प्रहार करके गृह स्वामी की मौके पर ही हत्या कर डाली। जबकि उसकी पत्नी को मरणासन्न कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में अतिगम्भीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी विकास गोठलवाल व पुलिस अधीक्षक नवनीत कुमार राणा ने मौके का मुआयना कर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बड्डूपुर ग्राम पहाडापुर के जगदीश यादव के घर बीती रात अज्ञात बदमाशांे द्वारा फरसा व बाॅके आदि से लैस होकर घर में सो रहे दम्पत्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे पहले कि गहरी नींद में सो रहे जगदीश यादव कुछ समझ पाता उसके उपर ताबड़तोड़ प्रहार करके उसे मार डाला गया। जबकि उसकी पत्नी शिवरानी को गम्भीर दशा में मृत समझ कर हत्यारे छोड़ कर चले गए। घर में मौजूद उनका पुत्र नेपाल यादव अपनी जान बचाकर वहीं दुबक गया। बदमाशों के घर छोडने के बाद उसने चिल्लाकर गांव वालो को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर बदमाश एक कुदाल भी छोड़कर भागे है।
 नेपाल यादव द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा उसके सगे मामा वेद नाथ निवासी गनेशपुरवा थाना अटरिया जनपद सीतापुर सहित तीन लोगो के विरुद्ध दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नामजद व्यक्तियांे की गिरफतारी के प्रयास किए जा रहे है। नेपाल यादव के अनुसार उसके मामा वेदनाथ की पुत्री का विवाह देवां थाना के प्रकाश के संग तय हो रहा था। जिसमें कुछ अडं़गाबाजी मृतक जगदीश यादव की गयी थी बाद में शादी तो हो गयी परन्तु दोनो के बीच रंजिश पल गयी। उसका अनुमान है कि इसी दुर्भावना से ग्रसित होकर उसने उसके घर पर हमला कर इस घटना को अंजाम दिया है। इस सनसनी खेज घटना से क्षेत्र में नागरिकों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: