सोमवार, 13 मार्च 2023
भ्रष्टाचार को देश समझना लोकतंत्र के लिए गम्भीर खतरा
प्रधानमंत्री के नीतियों की आलोचना कब से देश की आलोचना हो गई? आप सिर्फ एक प्रधानमंत्री हैं, आप न देश हैं, न भगवान हैं। किसी तरह की गलतफहमी मत पालिए।यह बात कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कही।
वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि भ्रष्ट अडानी भी अपने को देश समझता हैं अब मोदी भक्त अब मोदी को देश समझने की भूल कर रहे हैं। इस तरह से भष्टाचार को देश समझना लोकतंत्र के लिए गम्भीर खतरा है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हाल ही में यूके की यात्रा के दौरान दिए गये बयान को लेकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र पर क्रूर हमले के बारे में राहुल गांधी की टिप्पणी भारत की परंपरा और उसके नागरिकों का अपमान है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें