सोमवार, 24 जुलाई 2023

मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करो - रणधीर सिंह सुमन

बाराबंकी- देश के पूर्वोत्तर में मणिपुर प्रदेश जो भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित है, प्रदेश में कानून व्यवस्था लगभग 3 माह से समाप्त हो गई है। 3 मई 2023 से लेकर अब तक 142 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है ,1000 से अधिक लोग बुरी तरह से जख्मी हो चुके हैं, 70 हजार से अधिक लोग अपना घर द्वार छोड़कर शरणार्थी शिविरों में शरण लिए हैं या निकट के राज्यों में पलायन कर चुके हैं। 19 जुलाई 2023 को दो लड़कियों को बंधक बनाकर नंगा करके जुलूस निकालकर सामूहिक बलात्कार किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उक्त दोनों महिलाओं में से एक ने बताया कि मणिपुर पुलिस ने ही उनको भीड़ के हवाले किया था, मणिपुर में भाजपा के मुख्यमंत्री ने इंडिया टुडे को बातचीत में बताया कि इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज भी है। यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कही। प्रदेश में हिंसा जारी हैं, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था बनाये रखने में असमर्थ साबित हो गया रहे हैं, गोलियां चल रही हैं जनता के मकान जलाए जा रहे हैं, महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में आपका हस्तक्षेप आवश्यक है। यह बात पार्टी सचिव बृजमोहन वर्मा ने कही। राष्ट्रपति से मांग करते हुए पार्टी ने मणि पुर के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को बर्खास्त करो। राष्ट्रपति को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया है ज्ञापन पर महेंद्र यादव ,जिला आशीष शुक्ला विनय कुमार सिंह (जिला अध्यक्ष उ0प्र0किसान सभा) संदीप तिवारी शिवदर्शन वर्मा कोषाध्यक्ष भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, प्रवीण कुमार सह सचिव भाकपा ,महेंद्र यादव जिला अध्यक्ष एआईएसएफ ,आशीष शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष ए आई वाई एफ, मुनेश्वर प्रसाद राज्य परिषद सदस्य किसान सभा, गिरीशचंद्र उपाध्यक्ष किसान सभा, रामनरेश महामंत्री किसान सभा, अमर सिंह को उपाध्यक्ष किसान सभा, किसान श्याम सिंह, नैमिष, राजेंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट, नीरज वर्मा दीपक शर्मा,आशीष शुक्ला, जितेंद्र श्रीवास्तव जित्तू सच्चिदानंद, शैलेंद्र मिश्रा ,संदीप तिवारी, अभय शर्मा, सर्वेश यादव, कुलदीप यादव , रामनरेश, अमर सिंह गुड्डू ,विनय सिंह, राजकुमार आदि प्रमुख नेताओं ने भी हस्ताक्षर किये हैं।

2 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

मणिपुर के मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि मोदी सरकार इस्तीफ़ा दे का आव्हान किया जाना चाहिए।

बेनामी ने कहा…

मणिपुर मुख्यमंत्री को बर्खास्त करो