रविवार, 31 अक्तूबर 2010

अवैध सम्बन्धो के चलते पति ने पत्नी को जलाया

बाराबंकी। थाना रा0स0घाट अंतर्गत ग्राम ईश्वरीगंज सनौली में संदिग्धावस्था में मात्र डेढ वर्ष की विवाहित 20 वर्षीय रिजवाना बानो की मौत सुसराल में जलकर हो गयी। गांव वालो के अनुसार रिजवाना को उसके पति द्वारा अवैध सम्बन्धो में बाधा पहुॅचाने के कारण जलाकर की गयी है। इस घटना में मृतका की ननद रेशमा की भूमिका अहम बतायी जा रही है।
 प्राप्त विवरण के अनुसार मई 2009 में थाना रा0स0घाट के ईश्वरीगंज निवासी स्व0सुबराती के पुत्र निजामुद्दीन के घर थाना कोठी के ग्राम डेढिया बुधनयी निवासी गरीबे की पुत्री रिजवाना बानो व्याह कर आयी थी। परन्तु निजामुद्दीन के अवैध सम्बन्ध उसकी भाभी से थे जिसको लेकर बराबर निजामुद्दीन व रिजवाना के बीच तनातनी रहती थी। भाभी से अपने सम्बन्धो से इंकार करते हुए निजामुद्दीन अपनी पत्नी रिजवाना के ऊपर शारीरिक सख्ती यह कहकर करता था कि वह बेवजह उस पर शक करती है। उसकी भाभी विधवा थी।
 आज प्रातः गांव वालो को सूचना मिली कि निजामुद्दीन की पत्नी बीती रात दुर्घटनावश जलकर मर गयी है। परन्तु जब गांव वालो ने जाकर देखा तो उसकी गर्दन पर सूजन के साफ निशान मौजूद थे तथा जीभ बाहर निकली हुई थी बगल मे जले हुए पुलाव की थोड़ी राख पड़ी थी, अपने बचाव में जलने के पश्चात उसके भागने के कोई भी साक्ष्य उपस्थित नही थे। घर में मृतका की सास ननद व एक छोटा देवर मौजूद था। पुलिस द्वारा मृतका के पिता गरीबे की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न एवं हत्या का अभियाग पंजीकृत करते हुए मृतका के पति एवं सास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नामजद दूसरे अभियुक्त ननद व देवर फरार है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: