शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

कांग्रेस का कर्नाटक में महिलाओं को मुफ्त सफर का वादा:राहुल

कांग्रेस का कर्नाटक में महिलाओं को मुफ्त सफर का वादा:राहुल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक के मेंगलुरु में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में सफर मुफ्त करने का वादा किया है। इससे पहले उन्होंने ​​​​​उडुपी जिले में कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने पर मछुआरों का 10 लाख रुपए का बीमा कराया जाएगा। साथ ही मछुआरिनों को 1 लाख रुपए का ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा। हर दिन 500 लीटर तक डीजल पर 25 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी दी जाएगी। कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस के 5 वादे सरकारी बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त करना कांग्रेस का पांचवा बड़ा वादा है। इससे पहले पार्टी हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिलाओं को 2000 रुपए हर महीने देने, कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 2 साल तक 3 हजार रुपए युवा निधि देने और डिप्लोमा होल्डर को 15 सौ रुपए देने का वादा कर चुकी है। पार्टी ने कहा है कि सरकार बनते ही पहली मीटिंग में इन वादों को पूरा किया जाएगा। उडुपी में राहुल के कार्यक्रम में एक महिला मछली लेकर आई। राहुल ने मछली हाथ में लेकर फोटो खिंचवाया, उसके बाद महिला से भी मिले। राहुल बोले- भाजपा ने विधायक चोरी कर बनाई सरकार राहुल गांधी ने उडुपी में कहा- कर्नाटक में भाजपा की वो सरकार है, जिसे आपने नहीं चुना था। भाजपा ने लोकतंत्र को नष्ट करके और विधायक चोरी करके ये सरकार बनाई है। पूरा कर्नाटक इस सच्चाई को जानता है। कांग्रेस जहां भी सरकार बनाती है, वहां कोशिश करती है कि गरीब और कमजोर की मदद की जाए। हमने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जो वादे किए, वो निभाए हैं। हम झूठे वादे नहीं करते। हम PM की तरह झूठ नहीं बोलते। राहुल ने उडुपी में मछुआरा समाज की महिलाओं के सवालों के जवाब दिए। राहुल ने कहा: प्रधानमंत्री कर्नाटक का भ्रष्टाचार नहीं देखते राहुल ने मेंगलुरु में कहा कि भाजपा ने 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया। इनमें से कोई वादा पूरा नहीं हुआ। जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे संसद से निकाल दिया गया। मैंने सिर्फ ये पूछा कि प्रधानमंत्री जी आप भ्रष्टाचार की बातें करते हैं लेकिन कर्नाटक में हो रहे भ्रष्टाचार को नहीं देखते। ​​​​ कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को बागलकोट गए, जहां 12वीं शताब्दी के कवि और समाज सुधारक बसवेश्वर की जयंती पर कुदाल संगम में शामिल हुए। इसके बाद रोड शो के दौरान राहुल ने कहा कि BJP की सरकार हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है, है, जो हर काम का 40% कमीशन लेती है। कर्नाटक में राहुल ने नंदिनी ब्रांड की आइसक्रीम खरीदी, कहा- ये राज्य की शान कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बीते कई दिनों से दो डेयरी ब्रांड नंदिनी और अमूल को लेकर राजनीति हो रही है। इसी बीच 16 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नंदिनी ब्रांड की आइसक्रीम खरीदी। उन्होंने डेयरी ब्रांड नंदिनी को कर्नाटक की शान बताया। इस दौरान कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: