मंगलवार, 7 मार्च 2023

ब्रिटिश संसद - राहुल गांधी का भाषण: भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं, हमें चर्चा करने की इजाजत नहीं

ब्रिटिश संसद में राहुल गांधी का भाषण:कहा- भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं, हमें चर्चा करने की इजाजत नहीं ब्रिटिश संसद के ग्रैंड कमेटी रूम में राहुल गांधी ने 90 गेस्ट्स के सामने अपनी बात रखी। इनमें कई सांसद, लॉर्ड्स, प्रोफेसर्स, जर्नलिस्ट और आम लोग शामिल थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट के परिसर में ब्रिटिश सांसदों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं। वहां विपक्ष का दमन हो रहा है। ब्रिटेन में अपोजीशन लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने पार्लियामेंट के ग्रैंड कमेटी रूम में राहुल गांधी के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राहुल ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को भी शेयर किया। ब्रिटिश संसद के ग्रैंड कमेटी रूम में ब्रिटिश सांसदों, पत्रकारों, समुदाय के नेताओं और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नेताओं के आगे स्पीच देते राहुल गांधी। ब्रिटिश संसद के ग्रैंड कमेटी रूम में ब्रिटिश सांसदों, पत्रकारों, समुदाय के नेताओं और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नेताओं के आगे स्पीच देते राहुल गांधी। राहुल बोले- भारत में विपक्ष का दमन किया जा रहा है राहुल कार्यक्रम में जिस माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहे थे, वह खराब था। राहुल ने जानबूझकर इसी माइक में बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि भारत में हमारे माइक खराब नहीं हैं, वे काम कर रहे हैं, लेकिन आप उन्हें चालू नहीं कर सकते। जब मैंने भारतीय संसद में अपनी बात रखने की कोशिश की है, तो ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ है। राहुल ने कहा कि भारत में विपक्ष का दमन किया जा रहा है। नोटबंदी और GST पर चर्चा की इजाजत नहीं कार्यक्रम में राहुल ने नोटबंदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में नोटबंदी एक विनाशकारी फाइनेंशियल डिसीजन था, लेकिन हमें इस पर चर्चा करने की इजाजत नहीं थी। यहां तक की हमें GST पर भी चर्चा नहीं करने दी जाती है। चीनी सैनिकों के भारतीय इलाके में प्रवेश करने के मामले में चर्चा करने की भी हमें अनुमति नहीं थी। ऐसे में हमें एक घुटन महसूस होती है। भारतीय लोकतंत्र कमजोर हुआ, तो दुनिया कमजोर हो जाएगी समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र एक वैश्विक सार्वजनिक अच्छाई है। भारत काफी बड़ा है, अगर भारत में लोकतंत्र को कमजोर किया जाता है, तो यह पूरी दुनिया में कमजोर हो जाता है। भारत का लोकतंत्र अमेरिका और यूरोप के आकार का तीन गुना है और अगर यह लोकतंत्र टूट जाता है, तो यह पूरे विश्व में लोकतंत्र के लिए एक बड़ा झटका होगा। ब्रिटिश संसद के ग्रैंड कमेटी रूम में अपने भाषण के बाद लोगों से मिलते राहुल गांधी। ब्रिटिश संसद के ग्रैंड कमेटी रूम में अपने भाषण के बाद लोगों से मिलते राहुल गांधी। चैथम हाउस में बोले राहुल- कांग्रेस का अंत हो गया, ऐसा सोचना बेतुका खयाल है सोमवार शाम को राहुल ने चैथम हाउस में बातचीत के सेशन में भाग लिया। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है कि वह भारत में हमेशा के लिए सत्ता में बनी रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। और ये कहना कि कांग्रेस का अंत हो गया है, ये बेतुका खयाल है। भाजपा के 10 साल शासन से पहले कांग्रेस 10 साल सत्ता में रही है। अगर आप इसे ठीक से देखें तो आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी ने ज्यादा समय तक देश संभाला है। सोमवार शाम चैथम हाउस में बातचीत के सेशन में राहुल ने कहा कि भाजपा को गलतफहमी है कि वह हमेशा सत्ता में बनी रहेगी। सोमवार शाम चैथम हाउस में बातचीत के सेशन में राहुल ने कहा कि भाजपा को गलतफहमी है कि वह हमेशा सत्ता में बनी रहेगी। RSS एक सीक्रेट सासाइटी जैसी, जिसने सारे इंस्टीट्यूशंस पर कब्जा कर लिया है राहुल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवी संघ (RSS) को लेकर कहा, 'यह एक सीक्रेट सोसाइटी जैसी है, जो फासीवादी है। इस संस्था ने देश के तकरीबन सभी इंस्टीटयूशंस पर कब्जा कर लिया है। BJP इसी संस्था का हिस्सा है। उसका मकसद रहता है चुनाव का इस्तेमाल करके सत्ता में आना और फिर लोकतंत्र को दरकिनार कर देना।' उन्होंने कहा, 'मैं यह देखकर बहुत हैरान हूं कि RSS ने कैसे इतने संस्थानों पर कब्जा किया है। प्रेस, ज्यूडिशियरी, पार्लियामेंट, इलेक्शन कमीशन, सभी इंस्टीट्यूशंस उसके दबाव और डर में हैं। ऐसे में विपक्ष को कुछ बोलने नहीं दिया जाता है। ऐसे में लोगों तक पहुंचने के लिए हमने भारत जोड़ो यात्रा निकाली।' चैथम हाउस में राहुल गांधी ने दुनिया में भारत की बदलती भूमिका पर बातचीत की। चैथम हाउस में राहुल गांधी ने दुनिया में भारत की बदलती भूमिका पर बातचीत की। प्रवासी भारतीयों से बोले राहुल- भारत खुले विचारों वाला देश था, अब नहीं रहा राहुल गांधी ने रविवार को लंदन के हाउंस्लो में 1500 प्रवासी भारतीयों के बीच स्पीच दी। यहां उन्होंने कहा कि हमारा देश और खुले विचारों वाला देश है। एक ऐसा देश जहां हम अपने ज्ञान को गर्व के साथ देखते हैं। एक-दूसरे का हम सम्मान करते हैं। अब यह सब तबाह हो गया है। आप मीडिया में भी इसे देख सकते हैं। इसके बाद ही हमने भारत जोड़ो यात्रा करने की ठानी। उन्होंने कहा, 'मुझे बड़ा अजीब लगता है। एक भारतीय लीडर कैंब्रिज में अपनी बात कह सकता है। हार्वर्ड में अपनी बात कह सकता है, लेकिन भारतीय यूनिवर्सिटी में वह अपनी बात नहीं रख सकता है। विपक्ष किसी मुद्दे पर चर्चा करे, सरकार ऐसा नहीं होने देती। यह वो भारत नहीं है, जिसे हम कभी जानते थे।' पूरी खबर यहां पढ़ें... कैंब्रिज में राहुल ने चीन की तारीफ की, कहा- चीन शांति पसंद देश कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में चीन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चीन का इंफ्रास्ट्रक्चर देखिए, वहां रेलवे हो, एयरपोर्ट हो, सब कुछ नेचर से जुड़े हैं। चीन प्रकृति से मजबूती से जुड़ा हुआ है। वहीं, अगर हम अमेरिका की बात करें तो वह खुद को नेचर से भी बड़ा मानता है। यह बताने के लिए काफी है कि चीन को शांति पसंद है। वहां सरकार एक कॉर्पोरेशन की तरह काम करती है। पढ़ें पूरी खबर.. लर्निंग टु लिसन यानी सुनने की कला पर भी बोले थे राहुल राहुल के 7 दिन के ब्रिटेन दौरे की शुरुआत 1 मार्च से हुई। उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित किया था। राहुल ने कहा कि हम एक ऐसी दुनिया को बनते हुए नहीं देख सकते, जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। इसलिए, इस बारे में हमें नई सोच की जरूरत है। सुनने की कला बहुत पावरफुल होती है। दुनिया में लोकतांत्रिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए नई सोच जरूरी है, लेकिन उसे थोपा न जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: