मंगलवार, 31 अगस्त 2010

पारिवारिक सम्पत्ति विवाद के कारण जफर मुसीबत मंे पड़ा

बाराबंकी।रुदौली निवासी मो0जफर जिसका नाम बम के कारण सुर्खियों में आया दरअसल समपत्ति विवाद का शिकार है।उसने बुढापे में रफी मेमोरियल इण्टर कालेज मसौली से सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य तमहीद फातिमा से अपनी पहली पत्नी परवीन की उपस्थिति में जनवरी 2010 में निकाह किया था।इसी बात से रुष्ट होकर तमहीद फातिमा के परिवार के लोग उससे बैर रखने लगे थे और आज बम की घटना से वह प्रकाश में आया।
 जफर पुत्र अब्दुल अजीज रुदौली में घड़ी की मरम्मत का कार्य करता था और उम्र दराजी के कारण अब उससे काम नही हो रहा था,उधर दो जवान बेटियां गुलफिशां(25) व नूरफिशां (23)की शादी का बोझ उसके सिर था।उसका एकलौता लड़का  हसन इदरीस (19) अभी पढ रहा था इसी बीच उसकी चचेरी बहन तमहीद फातिमा कालेज से रिटायर हो गयी तो उसने 3.1.2010 को उससे निकाह करके लखपेड़ा बाग स्थित तमहीद फातिमा के घर में अपना बसेरा मय अपनी पूर्व पत्नी परवीन बानो दोनो लड़कियों व लड़के के साथ बना लिया था।
 पुलिस ने फिलहाल उसकी बतायी हुई कहानी पर कार्यवायी करते हुए रुदौली उसके भांजे सुल्तान व उसके साथियों की तलाश में पुलिस बल भेज दिया है।उनके मिलने के बाद पुलिस का अगला कदम उठेगा,फिलहाल जफर व उसका पुत्र हसन इदरीस नगर कोतवाली के हवालात के हवाले है।

कोई टिप्पणी नहीं: