रविवार, 22 अगस्त 2010

मुलायम सिंह के हस्तक्ष्ेाप से राम सागर रावत ने पार्टी में बने रहने का निर्णय लिया

बाराबंकी।भूतपूर्व सपा सांसद राम सागर रावत अब पार्टी में बने रहेंगे।उन्होने यह निर्णय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व उ0प्र0 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ पार्टी मुख्यालय में विशेष भेंट के उपरान्त लिया।
 ज्ञातव है कि पूर्व सांसद राम सागर रावत ने हैदरगढ विधान सभा से पार्टी अध्यक्ष दुख हरन यादव को अपदस्थ करने के प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के पश्चात रुष्ट होकर पार्टी छोड़ने की घोषणा विगत शुक्रवार को कर दी थी।राम सागर रावत के इस निर्णय से पार्टी में न केवल जिला स्तर पर बल्कि प्रदेश स्तर पर खलबली मच गयी थी।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार की रात ही अखिलेश को हिदायत देकर दुख हरन यादव को उनके उसी पद पर बहाल कर दिया था तथा राम सागर रावत से भी दूर भाष पर बात की थी।आज शाम को मुलायम सिंह ने राम सागर रावत को पार्टी मुख्यालय बुलवाकर उनकी बात को गम्भीरता से सुना।राम सागर रावत ने उन्हे बताया कि किस प्रकार एक वयोवृद्ध पार्टी सेनानी दुखहरन यादव को बगैर किसी खता के उन्हे अपमानित करते हुए हैदरगढ विधान सभा अध्यक्ष पद से अरविन्द सिंह गोप के कहने पर हटा दिया गया था।राम सागर रावत के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी गल्ती स्वीकार करते हुए भविष्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मान को सुरक्षित रखने का आश्वासन उन्हे दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: