शुक्रवार, 14 जनवरी 2011

सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है मकर संक्रांति का पर्व-डा0विकास यादव

बाराबंकी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सामाजिक समरसता का प्रदर्शन करते हुए जनपद के विभिन्न अंचलों में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
 डा0श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान के तत्वाधान में स्थानीय राम सेवक यादव इण्टर कालेज लखपेड़ाबाग के प्रांगण मेें संस्थान के महामंत्री डा0विकास यादव की देखरेख में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद के प्रबुद्ध जीवियों क्रमशः अधिवक्तावर्ग व्यापार वर्ग चिकित्सक वर्ग समाजसेवी शिक्षागण पत्रकारगण गरीब असहाय व वृद्ध जनो ने एक साथ बैठकर ऊॅच नीच की दुर्भावना को त्यागते हुए प्रेम पूर्वक खिचड़ी का आनन्द लिया। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति का यह एक ऐसा त्योहार है जो एक दूसरे के बीच सामाजिक समरसता व भाई चारे के भाव को बढाने का कार्य करता है तथा राष्ट्रीय एकता का यह सबसे बड़ा उदाहरण हैं।
  खिचड़ी भोज मे पधारे लोगो मे मुख्यरुप से विधायक अरविन्द सिंह गोप, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मौ0मिराज, पूर्व एम0एल0सी0अरविन्द सिंह यादव, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन तथा संरक्षक सरदार गुनवन्त सिंह व्यापारी नेता राजीव गुप्ता बब्वी डा0विनय जैन डा0अनिल जैन, डा0आलोक वर्मा, डा0पवन, डा0कुलदीप सिंह, डा0वीरेन्द्र श्रीवास्तव, डा0रमानन्द वर्मा, हरीश अग्निहोत्री एड0, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सरदार आलोक सिंह, रणधीर सिंह सुमन एड0, हिसाल बारी एड0,पुष्पेन्द्र सिंह एड0, इजहार हुसैन एड0नीरज वर्मा एड0, आमिर खान एड0, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र ंिसंह बलराम वर्मा, राजकुमार वर्मा, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम गोपाल रावत, सपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा, सरदार जगजीत सिंह, हाजी कुतबुददीन असंारी हाजी जाहिद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 इसी क्रम में स्थानीय नागेश्वर नाथ  मन्दिर के प्रांगण में भी समरसता का प्रतीक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व0वीरेन्द्र अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण ब्राहमणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद हवन सम्पन्न कराया तत्पश्चात 12 बजे के बाद खिचड़ी भोज प्रारम्भ हुआ।
 अखिल भारतीय वैश्य महासभा की जिला ईकाई के अध्यक्ष दिलीप कुमार एड0 व महांत्री सुशील कुमार गुप्ता व उनके सहयोगियो ं के संयुक्त संयोजन में सम्पन्न इस खिचड़ी भोज के नगर के सभी वर्ग ने हिस्सा लिया। मन्दिर एक ओर खिचड़ी भोज चल रहा था तो वहीं दूसरी ओर विशेष तौर पर बने सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय कलाकारो द्वारा भजन गान किया जा रहा था। इसमे पं0देवी प्रसाद मिश्रा एवं हनुमान गुप्ता के भजनो ने कार्यक्रम में चार चाॅद लगा दिए।
 जिला प्रशासन की ओर से अपनी उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने दर्ज कराते हुए खिचड़ी भोज का आनन्द लिया। दूसरे प्रमुख व्यक्तियांे में वयोवृद्ध समाजसेवी राजनाथ शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी से विशेष रुप से आए नीरज वोहरा, शिव प्रसाद गुलहरे, अनूप कुमार अग्रवाल, नगरपालिका नवाबगंज के पूर्व चेयरमैन राजीव चैधरी, भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह सिद्धूू प्रशांत मिश्रा, आशा अग्रवाल,पवन जैन, पवन वैश्य, मूल चन्द गुप्ता ताराकेसवानी लक्ष्मी गुप्ता, डा0शशि जायसवाल, सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू मो0अरशद, आदि कई गणमान्य हस्तियां शामिल थी।

कोई टिप्पणी नहीं: