रविवार, 12 फ़रवरी 2023

भाजपा हटाओ - आज देश की जरूरत है - पल्लव सेन गुप्ता

भाजपा हटाओ - आज देश की जरूरत है
यह बात पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पल्लव सेन गुप्ता ने कहा। कि सीपीआई का संघर्षो का इतिहास है। पार्टी को मजबूत करना है। जन सवालों को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। सीपीआई की पहली प्राथमिकता 2024 में केंद्र से भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार को हटाना है। इस दिशा में पार्टी कार्य कर रही है। पूंजीवाद संकट के दौर से गुजर रहा है और भविष्य समाजवाद का है। मंहगाई आमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसका असर आम उपभोक्ता वस्तुओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था चैपट हो गई है। डॉलर के मुकाबले रुपये लगातार कमजोर हो रहा है। पूंजीपतियों के कर्ज माफ किया जा रहे। पूंजीपतियों को दिए गए दस लाख करोड़ रुपये के कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया गया है। मोदी सरकार में पूंजीपतियों की पूंजी लगातार बढ़ रही है तो गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। मोदी सरकार अडानी समूह द्वारा किये गए धोखाधड़ी मामले की जांच संसद की संयुक्त समिति से कराने से भाग रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। खाद की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। भाजपा-आरएसएस गठबंधन कारपोरेट घरानों द्वारा समर्थित हिंदू राष्ट्र के अपने सांप्रदायिक फासीवादी एजेंडे को लागू करने के लिए आक्रामक है। कारपोरेट साम्प्रदायिक फासीवाद देश की एकता और विविधता को खतरे में डाल रहा है। यह स्पष्ट है कि संविधान और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करने के आरएसएस के नापाक मंसूबे को एक सतत राजनीतिक, वैचारिक और सामाजिक चुनौती केवल कम्युनिस्ट ही दे रहे है। सीपीआई ने आरएसएस-भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए लोकतांत्रिक और प्रगतिशील ताकतों का एक व्यापक गठबंधन बनाने और आजीविका के मुद्दों पर जन संघर्षों को तेज करने और आगे बढ़ने का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: