मंगलवार, 18 अप्रैल 2023
अमित शाह की रैली में तेरह मरे
महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड समारोह में 13 की लू से मौत:18 लोगों का इलाज जारी; चिलचिलाती धूप में कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, चक्कर आए
तु
इवेंट में लाखों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए, लेकिन उन्हें धूप से बचाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया।
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को महाराष्ट्र भूषण इवेंट में हीटस्ट्रोक के चलते 13 लोगों की मौत हो गई। 18 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं। नवी मुंबई के खारघर के डेढ़ सौ एकड़ के एक बड़े मैदान में सुबह 11.30 बजे से 1 बजे तक यह कार्यक्रम चला। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री था।
इस इवेंट में गृहमंत्री अमित शाह ने समाजसेवी दत्तात्रेय नारायण को अवॉर्ड दिया। इवेंट में 7 लाख समर्थक शामिल हुए थे। सभी लोग कार्यक्रम देख और सुन सकें, इसके लिए मैदान में ऑडियो और वीडियो फैसिलिटी का पूरा प्रबंध किया गया था, लेकिन लोगों के बैठने के लिए जो व्यवस्था की गई थी, उसके ऊपर कोई शेड नहीं लगाया गया था। इवेंट में धूप और गर्मी से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई।
नवी मुंबई के खारघर में एक मैदान में VIPs के लिए बड़ा मंच तैयार किया गया था, जो पूरी तरह से ढंका हुआ था। - Dainik Bhaskar
नवी मुंबई के खारघर में एक मैदान में VIPs के लिए बड़ा मंच तैयार किया गया था, जो पूरी तरह से ढंका हुआ था।
कार्यक्रम में लाखों लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम को सुबह 10.30 बजे खत्म होना था, लेकिन दोपहर एक बजे तक चला। उसके बाद भीड़ में लोगों को निकालने में समय लगा। डिहाइड्रेशन की वजह से कई लोगों को चक्कर आने लगे और तबीयत बिगड़ गई।
कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।
मंच के सामने लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां तो लगाई गईं, लेकिन उनके सिर पर छाया नहीं की गई।
इवेंट में सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देगी राज्य सरकार
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लू के चलते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों से मिलने गए। अस्पताल से बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया को बताया कि इवेंट में 7-8 लोगों की जान गई है, जबकि 50 लोगों को लू लगने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से 24 लोगों का इलाज जारी है, बाकी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस घटना को लेकर दुख जताया। - Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस घटना को लेकर दुख जताया।
फडणवीस ने ट्वीट किया कि सरकार इन सभी लोगों के इलाज का पूरा खर्चा उठाएगी। उन्होंने लिखा कि यह बहुत दुख की बात है कि महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड समारोह में भाग लेने वाले कुछ सदस्यों की लू लगने से मौत हो गई। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं।
उद्धव ठाकरे और अजित पवार ने घटना की जांच की मांग की
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने ट्रीटमेंट ले रहे लोगों से मुलाकात की है, 4-5 लोगों से बात की है। दो लोग गंभीर हालत में हैं। इवेंट ठीक तरीके से प्लान नहीं किया गया था। इसकी जांच कौन करेगा?
NCP नेता अजित पवार ने अस्पताल जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हमने देखा एक पेशेंट वेंटिलेटर पर है, उसकी हालत गंभीर है। बाकी लोगों ने हमसे बात की। यह बहुत ही गंभीर हादसा था, इसकी जांच की जानी चाहिए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें